Get App

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य स्कूलों में 7267 पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, दिसंबर में होगी परीक्षा

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 7267 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसके लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आज दिन खत्म होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां जानिए और डीटेल

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 1:47 PM
EMRS Recruitment 2025: एकलव्य स्कूलों में 7267 पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, दिसंबर में होगी परीक्षा
आज आखिरी तारीख है और आज के बाद इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (EMRS) में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 7267 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आज आखिरी तारीख है और आज के बाद इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इन पदों पर आवेदन के लिए पहले 23 अक्टूबर अंतिम तारीख तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दिया गया। अब आज का दिन खत्म होने तक इस भर्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया जा सकता है। बता दें, इस बार आवेदन फॉर्म में परीक्षा शहर का विकल्प नहीं दिया गया है। परीक्षा शहर का चुनाव इस बार सिस्टम द्वारा किया जाएगा।

परीक्षा तारीख

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के कुल 7267 पदों पर भर्ती के लिए टियर-। परीक्षा 13 दिसंबर, 14 दिसंबर और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

ईएमआरएस में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे प्रोसेस आयोजित किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को टीयर 1 और टीयर 2 दो स्तरीय लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद अलग-अलग पदों के अनुसार, उम्मीदवार का फिर से एक परीक्षण किया जाएगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें