Get App

GSRTC Driver Recruitment 2026: गुजरात रोडवेज में ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते अप्लाई

GSRTC Driver Recruitment 2026: गुजरात रोडवेज में ड्राइवर के पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत ड्राइवर के 4599 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन भी कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 7:30 AM
GSRTC Driver Recruitment 2026: गुजरात रोडवेज में ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते अप्लाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 5 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

GSRTC Driver Recruitment 2026: गुजरात राज्य में 12वीं पास सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अपडेट है। राज्य के रोडवेज में ड्राइवरों के 4599 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (GSRTC) ने ड्राइवर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योगय उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हें।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन जॉब एप्लीकेशन सिस्टम (OJAS) पोर्टल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को ऑपरेशनल जरूरतों के आधार पर कॉर्पोरेशन के किसी भी डिपो या डिवीजन में पोस्ट किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कवीं क्षा (10+2) पास होना अनिवार्य है।

लाइसेंस : पुरुष उम्मीदवारों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से सार्वजनिक वाहन चलाने का लाइसेंस और आधार होना अनिवार्य है, और यह लाइसेंस कम से कम 4 वर्ष पुराना होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से सार्वजनिक वाहन चलाने का भारी लाइसेंस और आधार होना आवश्यक है और आवेदन जमा करने के समय यह लाइसेंस उनके पास होना चाहिए। आवेदकों के पास नोटिफिकेशन में बताई गई एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होनी चाहिए। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ड्राइविंग टेस्ट के समय, कैंडिडेट्स को सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और एक वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना होगा।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/SEBC/E यों WS) के पुरुष उम्मीदवारों को 40 वर्ष और महिला उम्मीदवारों को 45 वर्ष तक की आयु छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें