Get App

Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में 1265 क्लर्क भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें कहां से और कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 2:02 PM
Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में 1265 क्लर्क भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड
इस भर्ती के लिए जरूरी परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2026 से 07 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।

Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए जरूरी परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2026 से 07 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी बेसब्री से अपना हॉल टिकट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है और इसके बिना परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टॉफ इन सबबोर्डिनेट कोर्ट्स (S.S.S.C.) ने हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

प्रवेश पत्र पर इन चीजों को जरूर जांचें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। खास तौर पर अपना नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े निर्देश जरूर पढ़ें। 1,265 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना भी बेहद जरूरी है।

हरियाणा कोर्ट क्लर्क प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें