Get App

HIMT Rojgar mela 2026: 21-22 अप्रैल को नोएडा में यहां लग रहा मेगा जॉब फेयर, श्रमिकों को तय वेतन से कम का ऑफर लेटर नहीं चलेगा

HIMT Rojgar mela 2026: नॉलेज पार्क स्थिति एचआईएमटी कॉलेज में 21 और 22 अप्रैल को मेगा जॉब फेयर लगने जा रहा है। यहां 65 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए अब तक 4000 से अधिक युवा पंजीकरण करा चुके हैं। आइए जानें इसके बारे में और डीटेल

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 10:32 AM
HIMT Rojgar mela 2026: 21-22 अप्रैल को नोएडा में यहां लग रहा मेगा जॉब फेयर, श्रमिकों को तय वेतन से कम का ऑफर लेटर नहीं चलेगा
नोएडा के नॉलेज पार्क स्थिति एचआईएमटी कॉलेज में 21-22 अप्रैल को मेगा जॉब फेयर लग रहा है।

HIMT Rojgar mela 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 21 और 22 अप्रैल का दिन बहुत अहम हो सकता है। इनकी नौकरी का सपना पूरा करने के लिए 65 से अधिक कंपनियां नोएडा के नॉलेज पार्क स्थिति एचआईएमटी कॉलेज आ रही हैं। यहां मेगा जॉब फेयर लगने जा रहा है, जिसमें अब तक 4000 से अधिक युवा पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें दिल्ली-एनसीआर के दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद के अलावा पुणे और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, गुरुग्राम,बुलंदशहर और मथुरा के युवा शामिल हैं।

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। एचआईएमटी कॉलेज के चेयरमेन एचएल बंसल ने बताया कि बड़ी संख्या में युवाओं ने इस मेगा जॉब फेयर के लिए पंजीकरण कराया है। इस रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाली सभी कंपनियों को सभी मानकों को पूरा करना होगा, ताकि युवाओं को बेहतर पैकेज मिले। एचआईएमटी कॉलेज के परिसर में लगने वाले इस जॉब फेयर को लेकर जिला सेवायोजन कार्यालय भी ढिलाई नहीं बरत रहा है।

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने कहा कि कई बार शिकायत मिलती है कि कंपनियां अधिक सैलरी का ऑफर देने के बाद कम सैलरी पर काम करवाती हैं। इसके लिए जिला सेवायोजन कार्यालय कॉलेज के साथ मिलकर रोजगार मेला लगवा रहा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में सरकार के ओर से सैलरी तय कर दी गई है। नोएडा में चल रहे श्रमिकों के वेतन विवाद के बाद अब रोजगार मेलों में आने वाली कंपनियों को भी तय मानक के अनुसार ही वेतन देना होगा।

नालेज पार्क स्थित एचआईएमटी कॉलेज में मनीषा अत्री ने कि कॉलेज परिसर में 21 और 22 अप्रैल को मेगा जॉब फेयर लगने जा रहा है। जिसमें 65 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कंपनियों को साफ चेतावनी दी और कहा कि तय वेतन से कम का ऑफर लेटर मंजूर नहीं किया जाएगा। ऐसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: यूपी होमगार्ड में हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें