UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: यूपी होमगार्ड में हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: यूपी होमगार्ड में हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख और डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
यह भर्ती उत्तर प्रदेश गृह शिक्षा विभाग, लखनऊ के अंतर्गत की जाएगी।

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए ये अच्छा मौका हो सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए हवलदार प्रशिक्षक के 209 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, इस भर्ती अभियान के तहत केवल पीईटी (Preliminary Eligibility Test -PET 2025) के अंक प्राप्त कर चुके योग्य उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 : खास बातें

यह भर्ती उत्तर प्रदेश गृह शिक्षा विभाग, लखनऊ के अंतर्गत की जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि सहित अन्य जानकारी यहां देख सकते हैं :

भर्ती प्राधिकरण का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम : हवलदार प्रशिक्षक

विज्ञापन संख्या : 11 परीक्षा/2026


कुल पदों की संख्या : 209

आवेदन का तरीका : ऑनलाइन

अधिसूचना जारी होने की तिथि : 17 अप्रैल, 2026

आवेदन शुरू होने की तिथि : 19 जून, 2026

अंतिम तिथि : 9 जुलाई, 2026

सुधार की अंतिम तिथि : 16 जुलाई, 2026

चयन प्रक्रिया : मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट : upsssc.gov.in

यूपी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 : पदों की जानकारी

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए 88 पद, अनुसूचित जाति 39 पद शामिल हैं। यहां दिए जा रहे टेबल से समझें विवरण :

वर्ग : रिक्त पदों की संख्या

सामान्य श्रेणी : 88

अनुसूचित जाति : 39

अनुसूचित जनजाति : 05

अन्य पिछड़ा वर्ग : 57

ईडब्ल्यूएस : 20

कुल : 209

पात्रता मानदंड : नोटिफिकेशन के अनुसार

यूपी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता नियम और शर्तें बताई गईं हैं। इसके अनुसार :

शैक्षिक योग्यता : हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष पास होना चाहिए।

अनुभव : आयोद द्वारा उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास प्रांतीय सेना में कम से कम 2 वर्ष तक सेवा का अनुभव हो। या जिनके पास NCC का ‘बी’ प्रमाण पत्र है। होमा गार्ड के रूप में कम से कम तीन साल तक सेवा की हो।

उम्र सीमा : उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

BRO GREF recruitment 2026: बीआरओ में 899 पदों पर भर्ती का मौका, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।