अगर आपने अब तक भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके पास आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारिख आज, 4 अगस्त रात 11 बजे तक है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं किए है वे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
