Get App

IBPS PO Pre Exam 2025: 24 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं जारी हुए एडमिट कार्ड, 17 को पहली परीक्षा

IBPS PO Pre Exam 2025: आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर पीओ की प्रीलिम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विंडो 24 अगस्त तक खुली रहेगी। यह भर्ती अभियान 5,208 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2025 पर 5:00 PM
IBPS PO Pre Exam 2025: 24 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं जारी हुए एडमिट कार्ड, 17 को पहली परीक्षा
आईबीपीएस पीओ प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।

बैंकिंग क्षेत्र में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की प्रोबेशनरी अधिकारी (PO) भर्ती प्रक्रिया सुनहरा अवसर है। इसके लिए आवेदन काफी पहले किया जा चुका है और अभ्यर्थी इसकी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे थे। इनका इंतजार अब खत्म हो गया है और आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर पीओ की प्रीलिम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विंडो 24 अगस्त तक खुली रहेगी।

उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 5,208 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे। फिर इसमें सफल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद साक्षात्कार होगा। प्री परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरण, आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

प्रारंभिक परीक्षा में तीन हिस्सों में होगी

  • अंग्रेजी भाषा (30 प्रश्न, 30 अंक, 20 मिनट)
  • मात्रात्मक योग्यता (35 प्रश्न, 30 अंक, 20 मिनट)
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें