India Post Jobs 2026: यह खबर उन उम्मीदवारों के लिए काम की है, जो 10वीं पास हैं, अंग्रेजी और गणित विषय में अच्छे हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। ऐसे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने बड़ी भर्ती की घोषणा की है। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 25000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा भी नहीं देनी होगी।
