Indian Army Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण विंडो आज से खोलने की घोषणा की है। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत विभिन्न विभागों में 25000 से ज्यादा पद खाली हैं। इनमें जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, और महिला मिलिट्री पुलिस जैसी श्रेणियों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल 1 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा।
