Get App

Indian Navy Recruitment 2025: 1 लाख से ज्यादा सैलरी और कई सुविधाएं! इंडियन नेवी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना ने टेक्निकल फील्ड के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट indiannavy.gov.in पर जाकर इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1,266 पदों पर सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड की नियुक्ति की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 9:23 PM
Indian Navy Recruitment 2025: 1 लाख से ज्यादा सैलरी और कई सुविधाएं! इंडियन नेवी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
भारतीय नौसेना के टेक्निकल फील्ड की भर्ती के तहत कुल 1,266 पदों पर सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड की नियुक्ति की जाएगी

भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना ने टेक्निकल फील्ड में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय नौसेना ने टेक्निकल फील्ड के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1,266 पदों पर सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड की नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और इसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट indiannavy.gov.in पर जाकर इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली वैकेंसी

भारतीय नौसेना के टेक्निकल फील्ड की भर्ती के तहत कुल 1,266 पदों पर सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड की नियुक्ति की जाएगी। ये पद इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फाउंड्री, हीट इंजन, इंस्ट्रूमेंट, मैकेनिकल, मैकेनिकल सिस्टम, शिपबिल्डिंग जैसे कई पदों पर वैकेंसी निकली है। तकनीकों क्षेत्रों से जुड़े उम्मीदवारों को इसमें आवेदन करने का अच्छा मौका है। भारतीय नौसेना ने टेक्निकल फील्ड में आवेदन करने वाले उम्मीदवारो को 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास आईटीआई सर्टिफिकेट या किसी मान्यता प्राप्त सैन्य या तकनीकी ट्रेनिंग का एक्सपीरिएंश होना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें