Infosys Jobs: देश और दुनिया में आजकल प्राइवेट नौकरियों को लेकर रोज कही न कही से ले-ऑफ की खबरें सामने आ रही है। बीते दिनों माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी की खबर आई फिर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 12,000 से अधिक कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की। इस ले-ऑफ के दौर में इंफोसिस एक अच्छी खबर ले कर आई है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ते फोकस के बीच 2025 में लगभग 20,000 कॉलेज ग्रेजुएट्स को हायर करने की योजना बनाई है।
