Get App

IOB SO Recruitment 2026: आईओबी करेगा जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के बंपर पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

IOB SO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर कैसे करना है आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 7:30 AM
IOB SO Recruitment 2026: आईओबी करेगा जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के बंपर पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

IOB SO Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक में बड़ा और अच्छा मौका है। इस बैंक में जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर जाकर भरना है। इसके तहत कुल 291 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती जीएसआई I, एमएमजीएस II और एमएमजीएस III स्केल्स पर होगी। बैंक ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से देखने की सलाह दी है।

कौन कर सकता है इन पदों के लिए आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता : मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और संबंधित बैंकिंग अनुभव होना चाहिए।

आईटी से जुड़े पदों के लिए संबंधित विषयों में B.E./B.Tech, MCA या कंप्यूटर साइंस/IT में M.Sc जैसी योग्यता और संबंधित अनुभव की आवश्यकता होती है।

क्रेडिट और रिस्क पदों के लिए पद के अनुसार खास योग्यताएं चाहिए होती हैं, जैसे फाइनेंस में MBA/PGDM, CA, CMA या अन्य संबंधित प्रोफेशनल योग्यताएं।

आयु सीमा : आयु सीमा इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में छूट तय नियमों के अनुसार दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें