Get App

MP High Court Recruitment 2026: एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट, फीस, योग्यता और चयन प्रक्रिया

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट, फीस, योग्यता और चयन प्रक्रिया क्या है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 7:30 AM
MP High Court Recruitment 2026: एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट, फीस, योग्यता और चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राज्य के उच्च न्यायालय ने बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत एमपी हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जिला एवं सत्र न्यायालयों में कुल 1,174 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन और भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को जरूर देखें। इसमें भर्ती के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर दक्षता, उम्र सीमा और आवेदन शुल्क सहित सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं।

एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षिक योग्यता : एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 पद पर भर्ती करने वाले आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास वैध एमपी सीपीसीटी स्कोरकार्ड और कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष मान्य तकनीकी योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा : इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए लागू नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार :

उम्मीदवार की श्रेणी आवेदन शुल्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें