Get App

MPPSC ADPO Recruitment 2026: 24 जुलाई तक करें एमपी एडीपीओ के लिए आवेदन, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई

MPPSC ADPO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें आवेदन की प्रक्रिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 7:30 AM
MPPSC ADPO Recruitment 2026: 24 जुलाई तक करें एमपी एडीपीओ के लिए आवेदन, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर करें अप्लाई
उम्मीदवार एमपीपीएससी एडीपीओ भर्ती 2026 के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC ADPO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश के लॉ ग्रेजुएट और सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य में जिला सहायक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई थी। लेकिन कई योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने से रह गए थे। ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने एडीपीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है।

जो लॉ ग्रेजुएट किसी कारण से आवेदन नहीं कर सके थे, उनके पास एक बार फिर मौका है। वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइअ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीएससी एडीपीओ भर्ती 2026 के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता : एमपी एडीपीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त कॉलेज से एलएलबी किया होना चाहिए।

उम्र सीमा : आवेदकों की न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल होनी जरूरी है। आयोग के नियमों के अनुसार, आयु 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर तय की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को विज्ञापन के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

कितनी सैलरी मिलेगी

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती 2026 के पद पर चयनित होने पर सैलरी 9300-34800 रुपये प्रति माह मिलेगी। यह मूल वेतन है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता सहित अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें