Get App

NCERT Recruitment 2026: लाइब्रेरियन, प्रोफेसर समेत 117 पदों पर आवेदन शुरू, 20 फरवरी तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

NCERT Recruitment 2026: एनसीईआरटी ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए टीचिंग और नॉन टीचिंग के 117 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए क्या है योग्यता

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 9:12 PM
NCERT Recruitment 2026: लाइब्रेरियन, प्रोफेसर समेत 117 पदों पर आवेदन शुरू, 20 फरवरी तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 20 फरवरी, 2026 को खत्म होगी।

NCERT Recruitment 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के 117 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में एनसीईआरटी के अलग-अलग कैंपस में टीचिंग और लाइब्रेरियन के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जा सकते हैं।

आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 20 फरवरी, 2026 को खत्म होगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन में, अपनी योग्यता, आरक्षण नियम और दूसरे निर्देशों को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।

इन पदों पर होनी है भर्ती

भर्ती प्रक्रिया का मकसद प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन स्टाफ के पदों को भरना है। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल 114 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पदों के लिए तीन वैकेंसी आरक्षित हैं। भर्ती विज्ञापन संख्या 177/2026 के अनुसार की जाएगी।

तैनाती और शैक्षिक योग्यता

चुने गए उम्मीदवारों को नई दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूरु और शिलांग स्थित एनसीईआरटी कैंपस में तैनात किया जाएगा। पदों के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताई गई हैं। रिटायरमेंट की उम्र, उम्र में छूट और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यूजीसी, भारत सरकार और एनसीईआरटी के ताजा संशोधनों के अनुसार ही होंगे। इसमें संबंधित नियमों के अनुसार श्रेणियों को छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें