Get App

NCRTC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी के साथ 2 लाख रुपये तक सैलरी, जानें पद और योग्यता की डीटेल

NCRTC Recruitment 2026: एनसीआरटीसी ने विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये तक पद अनुसार वेतन मिलेगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 9 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इस भर्ती अभियान के तहत कितने पद भरे जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 4:41 PM
NCRTC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी के साथ 2 लाख रुपये तक सैलरी, जानें पद और योग्यता की डीटेल
आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आखिरी तिथि 9 मई निर्धारित की है।

NCRTC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने शानदारी ऑफर पेश किया है। निगम ने विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है जिसके तहत सरकारी नौकरी के साथ जबरदस्त सैलरी भी मिलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आखिरी तिथि 9 मई निर्धारित की है। इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एनसीआरटीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर सहित विभिन्न चार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) व मैनेजर/सिक्योरिटी के 1-1 और डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकरिक वेबसाइट पर निर्धारित समयसीमा के अंदर आवेदन करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक (सिविल) या समकक्ष (पूर्णकालिक) किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ उनके पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 45 से 65 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 9 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया की डीटेल

योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, स्वास्थ्य/चिकित्सा फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 80,000 से 2,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें