Get App

NHM Recruitment 2026: असम में स्टाफ नर्स के 2204 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

NHM Recruitment 2026: असम में स्टाफ नर्स के 2204 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2026 पर 7:30 AM
NHM Recruitment 2026: असम में स्टाफ नर्स के 2204 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

NHM Recruitment 2026: असम में चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के इस नोटिफिकेशन का लाभ उठा सकते हैं। एनएचएम ने असम के स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या NHM-31013(11)/5/2025-HRD-NHM के तहत की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनएचएम ने 2204 संविदा (Contract Basis) स्टाफ नर्स एवं संबद्ध पदों पर भर्ती आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। एनएचएम असम भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिलों और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी। भर्ती नॉर्थ असम, अपर असम, सेंट्रल असम, लोअर असम और बराक वैली के पांच प्रमुख जोन में की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

स्टाफ नर्स पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) या जीएनएम (GNM) का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का Assam Nurses, Midwives and Health Visitors Council में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और वेतन

भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये प्रतिमाह का निश्चित वेतन दिया जाएगा।

भर्ती की मुख्य बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें