Get App

OPSC recruitment 2026: ओडिशा में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 24 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

OPSC recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने 3 विभागों में कुल 502 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन में योग्त संबंधी जानकारी ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 7:21 PM
OPSC recruitment 2026: ओडिशा में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 24 जुलाई से शुरू होगा आवेदन
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 जुलाई से 24 अगस्त 2026 के बीच आवेदन कर सकेंगे।

OPSC recruitment 2026: ओडिशा में तीन सरकारी विभागों 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह नोटिफिकेशन ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की ओर से जारी किया गया है। इसके तहत कुल 502 पदों पर असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, वेटेरिनरी असिस्टेंट सर्जन/एडिशनल वेटेरिनरी असिस्टेंट सर्जन और असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 24 जुलाई से 24 अगस्त 2026 के बीच आवेदन कर सकेंगे।

ओपीएससी भर्ती 2026: जरूरी जानकारी

संस्थान : ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC)

पद : असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, वेटेरिनरी असिस्टेंट सर्जन/एडिशनल वेटेरिनरी असिस्टेंट सर्जन, असिस्टेंट फिशरीज़ ऑफिसर्स (स्पेशल ड्राइव)

विज्ञापन संख्या : विज्ञापन संख्या 06 of 2026-27 (हॉर्टिकल्चर), विज्ञापन संख्या 04 of 2026-27 (वेटरनरी), विज्ञापन संख्या 05 of 2026-27 (फिशरीज)

कुल पद : 502

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 18 जुलाई 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें