Get App

Railways Job 2025: भारतीय रेलवे में इस साल 50,000 नौकरियां देने की तैयारी, सरकार का दावा- 9000 नियुक्ति पत्र जारी

Railway Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पहली तिमाही में 9,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। रेल मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों की नियुक्तियां करेगा। रेल मंत्रालय की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 12:15 PM
Railways Job 2025: भारतीय रेलवे में इस साल 50,000 नौकरियां देने की तैयारी, सरकार का दावा- 9000 नियुक्ति पत्र जारी
Railway Recruitment 2025: इन भर्ती परीक्षाओं का उद्देश्य भारतीय रेलवे में कुल 55,197 पदों को भरना है

Railway Recruitment 2025: केंद्र सरकार इस साल भारतीय रेलवे में बड़े पैमाने पर भर्ती निकालने की तैयारी कर रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड अलग-अलग खाली पड़े पदों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चला रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पहली तिमाही में 9,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। रेल मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों की नियुक्तियां करेगा। रेल मंत्रालय की तरफ से बुधवार (9 जुलाई) को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है।

रेल मंत्रालय ने एक प्रेस नोट में कहा, "रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नवंबर 2024 से 55,197 खाली पड़े पदों के संबंध में सात विभिन्न अधिसूचना जारी कर 1.86 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किए हैं।"

प्रेस नोट में आगे कहा गया है, "इससे रेलवे भर्ती बोर्ड वित्त वर्ष 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों की नियुक्तियां कर पाSगा। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आरआरबी द्वारा 9,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।"

इन भर्ती परीक्षाओं का उद्देश्य कुल 55,197 पदों को भरना है। इनमें से अधिकांश की नियुक्ति वर्तमान वित्तीय वर्ष में की जाएगी। इतने बड़े संख्या में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करना एक बड़ा काम है। इसके लिए विस्तृत योजना और समन्वय की आवश्यकता होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें