RBI Grade B Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 120 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ। इसमें आवेदन शुरू होने और लास्ट डेट की जानकारी है। शेष सभी जानकारियां पिछले साल के नोटिफिकेशन के अनुसार बताई गई हैं। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन फॉर्म 10 सितंबर से भरे जा सकेंगे। इसके लिए 30 सितंबर आखिरी तारीख तय की गई है।