Get App

RBI Young Professional Jobs 2026: आरबीआई में युवा पेशेवरों के लिए एआई और साइबर सिक्योरिटी में काम करने का मौका, स्टापेंड मिलेगा 1.5 लाख रुपये

RBI Young Professional Jobs 2026: भारत के केंद्रीय बैंक युवा पेशेवरों को एआई, साइबर सिक्योरिटी, डाटा एनालिटिक्स सहित 12 अलग-अलग डोमेन में काम करन का मौका देने जा रहा है। आरबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले उम्मीदवारों 1.5 लाख रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 7:30 AM
RBI Young Professional Jobs 2026: आरबीआई में युवा पेशेवरों के लिए एआई और साइबर सिक्योरिटी में काम करने का मौका, स्टापेंड मिलेगा 1.5 लाख रुपये
आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल (YP) के 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

RBI Young Professional Jobs 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और क्लाइमेट चेंज रिस्क जैसे अलग-अलग खास डोमेन में काम करने के लिए युवा पेशेवरों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आरबीआई इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1.5 लाख रुपये प्रति माह फिक्स्ड स्टाइपेंड मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को तीन साल के अनुबंध (contract) के तहत नियुक्त किया जाएगा। इसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इससे ज्यादा नहीं। आरबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सेंट्रल बैंक ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। आरबीआई ने विज्ञापन संख्या RBI/TMD1/YP/06/2026-27/01 के तहत यंग प्रोफेशनल (YP) के 12 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह से फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर चलेगी और यह नियमित भर्ती ढांचा नहीं है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 6 जुलाई तक ईमेल के जरिए अपना आवेदन जरूरी है। सभी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय मुंबई में की जाएगी। उन्हें विभिन्न विभागों में नीति विश्लेषण, शोध, डाटा एनालिटिक्स, तकनीकी अध्ययन और नियामकीय ढांचे से जुड़े कार्य सौंपे जाएंगे।

12 अलग-अलग क्षेत्रों में हैं अवसर

आरबीआई ने कुल 12 अलग-अलग क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें साइबर सिक्योरिटी, पॉलिसी एनालिटिक्स, क्लाइमेट चेंज रिस्क एंड सस्टेनेबल फाइनेंस, क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स, पेमेंट सिस्टम्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल मार्केट्स, डाटा एनालिटिक्स और पॉलिसी रिसर्च जैसे क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए एक-एक रिक्ति है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें