Get App

RRB Group D Result 2026: रेलवे बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा 2024 का रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया, 32,000 से ज्यादा पदों के लिए हुई थी परीक्षा

RRB Group D Result 2026: साल 2024 की आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार क्षेत्रीय पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए 32,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2026 पर 1:24 PM
RRB Group D Result 2026: रेलवे बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा 2024 का रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया, 32,000 से ज्यादा पदों के लिए हुई थी परीक्षा
यह परीक्षा 32,438 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 देने वाले परीक्षार्थियों के लिए यह जरूरी और अहम अपडेट है। रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे परीक्षा में शामिल 01 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आरआरबी ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 32,438 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें शामिल उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आधिकारिक पोर्टल पर जरूरी क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस परीक्षा में 1.08 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब उम्मीदवारों को पीईटी, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड जल्द ही इसका शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए घोषित करेगा। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिप्रें स अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 23 जून तक का समय दिया था।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां दिए स्टेप्स को फॉलो करके ग्रुप-डी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें