RRB Group D Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने समूह ग (Group D) के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। बोर्ड ने 22,000 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बोर्ड इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन नए साल 2026 में 21 जनवरी से स्वीकार करेगा। ये 10 पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे की ओर से दिया जा रहा बेहतरीन मौका है, क्योंकि रेलवे की सरकारी नौकरी वेतन और सुविधाओं के मामले में अच्छी मानी जाती है। इच्छु और योग्य अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। ये पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा और इसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से डाउनलोट किया जा सकता है। आवेदन शुरू होते ही उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर फॉर्म भर सकेंगे।
