Get App

RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: आरआरबी-एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 जारी, Direct Link से ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Admit Card 2025 Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) CBT-1 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्ड उम्मीदवार अब अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 5 जून से 24 जून, 2025 तक आयोजित की जानी हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 12:16 PM
RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: आरआरबी-एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 जारी, Direct Link से ऐसे करें डाउनलोड
RRB NTPC Admit Card 2025 Link: एनटीपीसी 2025 भर्ती के तहत कुल 11,558 खाली पदों को भरने की घोषणा की गई है

RRB NTPC Admit Card 2025 Link: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज यानी सोमवार (1 जून) को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब आरआरबी की रीजनल वेबसाइटों पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल (CBT-1) परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे फौरन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

rrbcdg.gov.in पेज पर भी एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। उस पर क्लिक करके आप डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षाएं 5 जून से 24 जून, 2025 तक आयोजित होने वाली है। खबर में नीचे दिए गए रीजनल आरआरबी वेबसाइटों पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी 2025 भर्ती के तहत भारतीय रेलवे में कुल 11,558 खाली पदों को भरने की घोषणा की गई है।

Direct link to region-wise RRB websites

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 ऐसे करें डाउनलोड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें