RRB NTPC Notification 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेलवे आपकी इच्छा को पूरा करने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट लेवल नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के लिए आधिकारिक तौर पर भर्ती शुरू कर दी है। योग्य और इच्छूक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। RRB ने विभिन्न NTPC पदों पर 5,810 युवाओं को भर्ती करने की घोषणा की है। इनमें जूनियर क्लर्क, सहायक स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड और अन्य पद शामिल हैं।
