Get App

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card: 10 जुलाई को है सीबीटी 2 परीक्षा, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card: रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जुलाई को होने वाली एनटीपीसी स्नातक सीबीटी 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशिल की मदद से अपना हॉल टिकट यहां से डाउनलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2026 पर 1:27 PM
RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card: 10 जुलाई को है सीबीटी 2 परीक्षा, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीबीटी-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपी स्नातक स्तरीय कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT)-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 10 जुलाई, 2026 को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड देख सकते हैं। बता दें, एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जो सीबीटी-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। यह भर्ती अभियान इंडियन रेलवे में 5,810 ग्रेजुएट लेवल की खाली जगहों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या CEN 06/2025 के तहत चलाया जा रहा है।

आरआरबी एनटीपीसी स्नात भर्ती 2026 सीबीटी 2

आरआरबी एनटीपीसी स्नात भर्ती 2026 सीबीटी 2 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 21 अक्टूबर, 2025 को हुई थी और 27 नवंबर, 2025 को खत्म समाप्त हुई थी। उम्मीदवारों को 30 नवंबर से 9 दिसंबर, 2025 के बीच अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने की इजाजत थी।

सीबीटी-1 परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक हुआ था और इसका परिणाम 11 जून, 2026 को घोषित किया गया था। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी ने 30 जून, 2026 को सीबीटी-2 के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी स्लिप जारी की थी।

पात्रता और आवेदन शुल्क

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2026 को 18 से 33 साल थी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई है। जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये थो, जबकि एससी, एसटी, ईबीसी और सभी महिला कैंडिडेट्स को 250 रुपये देने थे।

भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस श्रेणी के योग्य उम्मीदवारों को सीबीटी-1 परीक्षा देने के बाद 400 रुपये रिफंड मिलेंगे। दूसरी योग्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का पूरा रिफंड मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें