SBI FLC Counsellors 2026: देश का प्रमुख भारतीय स्टेट बैंक (SBI) रिटायर बैंक कर्मियों को फिर से बैंक से जुड़ने का मौका दे रहा है। अगर आपकी उम्र 60 साल से ऊपर है और आप रिटायरमेंट के बाद घर पर बैठ कर आराम फर्माने के बजाए फिर से ऑफिस और कामकाज से जुड़ना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए हो सकता है। एसबीआई ने एफएलसी काउंसलर और डायरेक्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है चयन प्रकिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन पदों पर चयन केवल इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 257 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन 5 फरवरी से हो रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 फरवरी है। आइए जानें इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी
