Get App

SBI PO Vacancy 2025: आने वाले 5 महीनों में पीओ-सीबीओ के 3500 पदों पर होगी भर्ती, महिलाओं के लिए भी ढेरों मौके

SBI PO Vacancy 2025: बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में ये मौका आपको मिल सकता है। आने वाले 5 महीनों में एसबीआई में पीओ सहित स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 3500 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसकी जानकारी खुद बैंक के सीडीओ ने दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 11:48 AM
SBI PO Vacancy 2025: आने वाले 5 महीनों में पीओ-सीबीओ के 3500 पदों पर होगी भर्ती, महिलाओं के लिए भी ढेरों मौके
पोलुदासु ने बताया कि बैंक पीओ के पद पर रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जारी है।

SBI PO Vacancy 2025: सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अगले पांच महीनों में अपने यहां प्रोबेशनरी ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 3500 पदों पर भर्ती करने की योजना बना रहा है। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं और देश के प्रमुख बैंक से जुड़ने की इच्छा रखते हैं। इतना ही नहीं बैंक अपने कार्यबल में महिलाओं के विकास के समान अवसर प्रदान करने के लिए भी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए प्रयासरत है। इसकी जानकारी एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक (मानव संसाधन) एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) किशोर कुमार पोलुदासु ने एक साक्षात्कार में दी है। पोलुदासु ने पीटीआई को बताया कि बैंक ने जून में 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) की भर्ती की है और इतनी ही संख्या में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया जारी है।

ग्राहक सेवा बेहतर बनाना और लैंगिक समानता है मकसद

पोलुदासु ने कहा कि बैंक देशभर में अपने ऑपरेशंस और ग्रहक सेवा बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में एसबीआई अपने प्रबंधन में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयासरत है। आने वाले समय में बैंक में होने वाली भर्ती विशेष रूप से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और विशेषज्ञ अधिकारियों (Specialist Officers) के पदों पर केंद्रित होगी। इसमें आईटी और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। पोलुदासु ने बताया कि बैंक अगले 5 वर्षों में महिला कर्मचारियों की संख्या को 30% तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

किन पदों पर भर्ती होगी?

प्रोबेशनरी ऑफिसर: बैंक ने जून में 505 पीओ की भर्ती की थी और 541 रिक्तियों के लिए विज्ञापन पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके लिए आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं। पीओ की भर्ती 3 चरणों में होती है: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट के बाद इंटरव्यू।

विशेषज्ञ अधिकारी: आईटी और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल क्षेत्रों को संभालने के लिए करीब 1,300 विशेषज्ञ अधिकारियों का चयन पहले ही किया जा चुका है।

सर्किल आधारित अधिकारी: लगभग 3,000 सर्किल-आधारित अधिकारियों की भर्ती पर भी विचार किया जा रहा है, जिसे मौजूदा वित्तीय वर्ष के भीतर पूरा किए जाने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें