Get App

SBI SCO Recruitment 2026: विशेषज्ञ भर्ती की लास्ट डेट कल, जानें कितने पदों पर निकली है भर्ती

SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई में एससीओ के 1146 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी शनिवार 10 जनवरी को है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 1:11 PM
SBI SCO Recruitment 2026: विशेषज्ञ भर्ती की लास्ट डेट कल, जानें कितने पदों पर निकली है भर्ती
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 10 जनवरी, 2026 है।

SBI SCO Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ये जरूरी अपडेट है। एसबीआई ने स्पेशलिट काडर अधिकारियों (SCO) की भर्ती की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 10 जनवरी, 2026 है। बैंक ने हाल ही में कुल 1146 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे। जो अभ्यर्थी क्षेत्र-वार वैकेंसी की जानकारी चाहते हैं, उन्हें इसके लिए नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

इस वजह से बढ़ाई गई तारीख

वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण फॉर्म भरने में उम्मीदवारों को दिक्कत आ रही थी। अभ्यर्थियों को हुई असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने की तारीख को अब बढ़ाया गया है। इससे तकनीकि समस्याओं के कारण आवेदन नहीं कर पाने वाले उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकेंगे। अगर आप भी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाएं हैं, तो तुरंत भर दें, आखिर तारीख का इंतजार न करें।

कुल पद : 1146

वीपी वेल्थ (SRM): 582

एवीपी वेल्थ (RM): 237

कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव : 327

सब समाचार

+ और भी पढ़ें