Get App

SBI SO 2025: 33 पोस्ट के लिए शुरू हो चुका है आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

SBI ने 33 स्पेशलिस्ट कैडर के अधिकारियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों का सलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2025 पर 8:48 PM
SBI SO 2025: 33 पोस्ट के लिए शुरू हो चुका है आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने के इच्छु उम्मीदवारों के लिए देश के प्रमुख स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेलशलिस्ट कैडर ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका है। SBI SO 2025 के लिए 11 जुलाई से आवेदन शुरू हो चुका है। इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है। बैंक ने 33 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद शामिल हैं। यह वेकेंसी मुख्य रूप से बीई, बीटेक, एमसीए, एमटेक, एमएससी कंप्यूटर साइंस के अभ्यर्थियों के लिए है। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन पीडीएफ से प्राप्त की जा सकती है।

31 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

SBI ने कॉट्रैक्ट बेसिस पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 33 पदों को भरने के लिए SBI SO भर्ती 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है। इसके लिए 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

SBI SO 2025 के लिए एसबीआई के आधिकारिक करियर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू पर आधारित होगी। नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर ही फॉर्म भरना सही रहेगा।

एसबीआई एसओ भर्ती 2025 की खास बातें

संगठन : भारतीय स्टेट बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें