Get App

SECR Recruitment 2026: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, जानें कहां निकली है 1644 पदों पर भर्ती और कब है लास्ट डेट

SECR Recruitment 2026: रेलवे में बिना परीक्षा 1644 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इस भर्ती की सभी डीटेल और इसके लिए कौन कर सकता है आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 7:12 PM
SECR Recruitment 2026: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, जानें कहां निकली है 1644 पदों पर भर्ती और कब है लास्ट डेट
इन पदों पर चयन अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

SECR Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। यहां बिना परीक्षा के भर्ती का मौका मिल सकता है। एसईसीआर ने अलग-अलग डिविजन में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,644 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर चयन अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

एसईसीआर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 5 मई, 2026 को शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 4 जून, 2026 तक इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया एसईसीआर की अपने विभाग में प्रशिक्षुओं को शामिल करने की चल रही कोशिशों का हिस्सा है। युवओं को इससे रेलवे क्षेत्र में कौशल विकास के मौके मिलते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की दिक्कतों से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

एसईसीआर भर्ती 2026: एक नजर में

डीआरएम ऑफिस, रायपुर डिवीजन : 1,363 पोस्ट

वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर : 281 पोस्ट

इन पदों के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनो (हिंदी/अंग्रेजी) और मशीनिस्ट जैसे कई ट्रेड शामिल हैं।

पात्रता नियम और शर्तें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें