Get App

SSC Nursing Officer Recruitment 2026: पास आ रही है नर्सिंग ऑफिसर के 124 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट, जानें कैसे करना है आवेदन

SSC Nursing Officer Recruitment 2026: एसएससी ने नर्सिंग ऑफिसर के 124 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख बेहद पास आ चुकी है। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें आवेदन का तरीका

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2026 पर 9:41 AM
SSC Nursing Officer Recruitment 2026: पास आ रही है नर्सिंग ऑफिसर के 124 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट, जानें कैसे करना है आवेदन
इस भर्ती के तहत नर्सिंग अधिकारी के अलावा फार्मासिस्ट और दूसरे पदों सहित कुल 124 पद भरे जाएंगे।

SSC Nursing Officer Recruitment 2026: मेडिकल फील्ड आपको आकर्षित करती है, तो ये भर्ती की जानकारी आपके लिए अहम हो सकती है। एसएससी नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती कर रहा है, जिसके लिए आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। लेकिन इनकी लास्ट डेट अब बेहद पास आ चुकी है। एसएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 4 मई, 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास अपना पंजीकरण पूरा करने के लिए अब भी कुछ दिन बाकी हैं।

एसएससी नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2026 के तहत नर्सिंग अधिकारी के अलावा फार्मासिस्ट और दूसरे पदों सहित कुल 124 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) देनी होगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उनकी ऑनलाइन स्क्रूटनी होगी। पद के आधार पर, उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

SSC नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026: खास तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख : 04 मई 2026 (रात 11:00 बजे)

फीस भुगतान की आखिरी तारीख : 05 मई 2026 (रात 11:00 बजे)

आवेदन सुधार विंडो : 11 मई से 13 मई 2026 (रात 11:00 बजे)

सीबीटी परीक्षा की तारीख : जून 2026 (अनुमानित)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें