Get App

UKMSSB Vacancy 2026: एएनएम के 355 पदों पर आज से आवेदन शुरू, सैलरी और शैक्षिक योग्यता की डीटेल जानें यहां

UKMSSB Vacancy 2026: उत्तराखंड में एएनएम के 355 पदों पर आज से आवेदन शुरू हो गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के विभिन्न जिलों में एएनएम के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 4 मई 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 11:05 AM
UKMSSB Vacancy 2026: एएनएम के 355 पदों पर आज से आवेदन शुरू, सैलरी और शैक्षिक योग्यता की डीटेल जानें यहां
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 04 मई 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी।

UKMSSB Vacancy 2026: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती निकली है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB)ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम (ANM) के 355 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 04 मई 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जिलेवार पदों की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 335 एएनएम पदों को उत्तराखंड राज्य के 13 जिलों में विभाजित किया गया है। अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में खाली पदों की संख्या अधिक है। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को सभी 13 जिलों की वरीयता (Preference) देना अनिवार्य है।

अल्मोड़ा : 45 पद

चमोली : 37 पद

नैनीताल : 33 पद

हरिद्वार : 29 पद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें