UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में यूजीसी नेट या पीएचडी की योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) एक अच्छा अवसर दे रहा है। राज्य में महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवार इस मौके का लाभ ले सकते हैं। आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का मौका मिल सकता है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
