उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2025-26 सत्र में 10वीं और 12वी कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए प्रवेश लेने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। स्टूडेंट अब इन कक्षाओं में एक सितंबर 2025 तक दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले दाखिले के लिए आखिरी तारीख 10 अगस्त थी। स्कूल के प्रधानाचार्य कोषागार में चालान के जरिए 1 सितंबर 2025 तक परीक्षा शुल्म जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही, यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर स्टूडेंट के विवरण और शुल्क जमा करने की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर 6 सितंबर को रात 12 बजे तक अपलोड की जा सकती है। पहले इसकी आखिरी तारीख 16 अगस्त तक निर्धारित की गई थी।
