UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 29 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। यह परीक्षा 8 से 10 जून के बीच राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित की गई थी। इसके लिए उत्तर कुंजी 20 जून को उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की गई थी। परीक्षार्थियों को अस्थायी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23 जून 2026 तक का समय दिया गया था।
