UP Police Constable: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों युवाओं को नए साल का तोहफा देते हुए यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गई है। इच्छु और योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
