UP Police Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 537 पदों को भरा जाएगा। इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2026 तय की गई है।
