UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अपने हॉल टिकट जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा जरूरी अपडेट है। राज्य के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड पहले ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर चुका है। इससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी मिल चुकी है। अब ये अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन कर सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
