Get App

UPESSC Principal Recruitment 2026: यूपी में प्राचार्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 27 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

UPESSC Principal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी या सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यूपीईएसएससी ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इसके लिए 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 1:41 PM
UPESSC Principal Recruitment 2026: यूपी में प्राचार्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 27 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई
इच्छुक अभ्यर्थी अब 30 अगस्त तक अपने फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।

UPESSC Principal Recruitment 2026: यूपी के डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य के पद पर सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह बेहद काम की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) सरकारी सहायता प्राप्त को-एजुकेशन डिग्री कॉलेजों और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छु उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं और आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 20 अगस्त थी।

इतना ही नहीं, आयोग ने प्राचार्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन में करेक्शन की डेट भी बढ़ाई गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 30 अगस्त तक अपने फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। पहले करेक्शन की लास्ट डेट 23 अगस्त तय थी। डेट बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी वजह से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं या अपने फॉर्म में बदलाव करना चाहते हैं।

आयोग ने नहीं बदली लिखित परीक्षा की तारीख

आवेदन जमा करन की आखिरी तारीख बढ़ाने के बावजूद आयोग ने लिखित परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है। प्राचार्य पदों के लिए लिखित परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक 24 सितंबर को ही होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही परीक्षा की तैयारी पर भी फोकस करना होगा।

21 जुलाई को जारी हुआ था विज्ञापन

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत प्राचार्य पदों पर भर्ती के लिए 21 जुलाई को विज्ञापन जारी किया था। इसके जरिए एडेड को-एजुकेशन डिग्री कॉलेजों और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग के उप सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में आवेदन, फीस जमा करने और फॉर्म में करेक्शन की नई तारीखों की जानकारी दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें