UPSC CSE Notification 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ये अधिसूचना 933 प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई है। साथ ही, इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए आवेदन भी आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर इस अधिसूचना को देख सकते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज(IAS), इंडियन फॉरेन सर्विसेज (IFS) और इंडियन पुलिस सर्विसेज (IPS) सहित देश के शीर्ष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएसई 2026 परीक्षा में हिस्स लेने के लिए 24 फरवरी की डेडलाइन से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। सीएसई 2026 की प्री परीक्षा 24 मई, 2026 को होगी, जो इस भर्ती प्रक्रिया की पहली परीक्षा है।
