UPSC CSE Results 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इस हफ्ते सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2025 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर सकता है। पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने रिजल्ट देख पाएगे। फाइनल मेरिट लिस्ट में भारत की सिविल सर्विस में भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स के नाम शामिल होंगे।
