UPSC NDA I 2026 Exam Dates: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इन दोनों परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इनके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग की जारी दी गई है। इसके मुताबिक एनडीए और एनए 1 की परीक्षा 12 अप्रैल आयाजित की जाएगी। परीक्षा 2 शिफ्ट में सुबह 10 से लेकर दोपहर 12:30 तक और अपरान्ह 2 से सायं 4:30 तक होगी।
