Get App

UPSC NDA II, CDS II 2026: अभी नहीं भर पाए हैं एनडीए-सीडीएस का फॉर्म तो आपके पास है एक और मौका, यूपीएससी ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख

UPSC NDA II, CDS II 2026: यूपीएससी ने एनडीए 2 और सीडीएस 2 भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। परीक्षा देने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जून 2026 को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 3:09 PM
UPSC NDA II, CDS II 2026: अभी नहीं भर पाए हैं एनडीए-सीडीएस का फॉर्म तो आपके पास है एक और मौका, यूपीएससी ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख
एनडीए एनए 2 परीक्षा के लिए आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

UPSC NDA II, CDS II 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए 2 और सीडीएस 2 भर्ती के इच्छुक युवाओं को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। आयोग ने इन दोनों भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 11 जून 2026 को शाम 6 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के जरिए एनडीए-II में 394 और सीडीएस-II में 451 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षाएं 13 सितंबर 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (NDA NA 2) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। इससे उन उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो इन परीक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक आवेदन पूरा नहीं कर सके थे। ये उम्मीदवार कल तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, कल शाम 6 बजे के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इन दोनों ही भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनडीए एनए 2 परीक्षा के लिए आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, सीडीएस भर्ती में शामिल होने के लिए 200 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। एससी, एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें