Get App

UPSSSC Cane Supervisor 2026: यूपी में इस विभाग में कृषि डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, आज से शुरू हुआ आवेदन

UPSSSC Cane Supervisor 2026: उत्तर प्रदेश में कृषि डिग्री धारकों के लिए 1182 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आज से आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 7:30 AM
UPSSSC Cane Supervisor 2026: यूपी में इस विभाग में कृषि डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, आज से शुरू हुआ आवेदन
यूपीएसएसएससी ने गन्ना पर्यवेक्षक के पदों को मुख्य रूप से दो हिस्सों में बांटा है।

UPSSSC Cane Supervisor 2026: उत्तर प्रदेश में कृषि विषय से स्नातक करने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1182 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यूपीएसएसएससी ने गन्ना पर्यवेक्षक के पदों को मुख्य रूप से दो हिस्सों में बांटा है। पहला है सामान्य गन्ना पर्यवेक्षक जिसके लिए 1000 पद तय किए गए हैं, और दूसरा है गन्ना पर्यवेक्षक, जिसके लिए 182 पद आरक्षित हैं।

यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर 2026 भर्ती : अहम तारीखें

यूपीएसएसएससी शुगर केन सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार, 07 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार के लिए 4 अगस्त 2026 तक समय देगा। इसमें आप अपने एप्लीकेशन में सुधार कर सकेंगे। परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड के बारे में आयोग अलग से शेड्यूल जारी करेगा।

ये कर सकते हैं आवेदन

यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके बिना आप आवेदन करने के योग्य नहीं माने जाएंगे। साथ ही, भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएससी एग्रीकल्चर पास होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार के पास DOEACC या NIELIT सोसायटी से जारी किया गया CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना भी बेहद जरूरी है।

आयु सीमा : आवेदकों की उम्र की गिनती 28 जुलाई 2026 की तारीख को आधार मानकर की जाएगी। यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर भर्ती 2026 में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (जैसे ओबीसी, एससी, एसटी) को सरकारी नियमों के हिसाब से अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी, जिसकी पूरी जानकारी आप नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं।

आवेदन शुल्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें