Get App

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: यूपी में केन सुपरवाइजर के 1182 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होगा आवेदन

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में केन सुपरवाइजर के 1182 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसे कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका माना जा रहा है। आइए जानें इसके लिए कब से कर सकते हैं आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2026 पर 7:30 AM
UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: यूपी में केन सुपरवाइजर के 1182 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होगा आवेदन
इसे कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका माना जा रहा है।

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम जानकारी की है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने केन सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 13-एग्जाम/2026 के तहत जारी इस अधिसूचना के तहत कमीशन ने केन सुपरवाइजर के कुल 1,182 खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इनमें से 1,000 पद सामान्य चयन के लिए तय किए गए हैं, जबकि 182 पद विशेष चयन के लिए के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 4 अगस्त, 2026 तय की गई है। भर्ती प्रोसेस PET 2025 स्कोर और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ये कर सकते हैं आवेदन

यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर भर्ती 2026 प्रक्रिया के तहत सिर्फ वही उम्मीवार आवेदन कर सकते हैं जो UP PET 2025 परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिनके पास कमीशन द्वारा जारी वैध PET स्कोर कार्ड है। कमीशन ने साफ किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 में मिले उनके नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगी।

शैक्षिक योग्यता : इस भर्ती के लिए, अभ्यर्थियों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चरल साइंस में बैचलर डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा, DOEACC/NIELIT द्वारा जारी CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।

उम्र सीमा

कम से कम उम्र : 21 साल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें