Get App

UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन शुरू, 80000 से ज्यादा मिलेगी मासिक सैलरी

UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने ग्रेड कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर माह 80,000 से अधिक वेतन मिलेगा। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए सभी जरूरी डिटेल और आवेदन की लास्ट डेट

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 7:30 AM
UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन शुरू, 80000 से ज्यादा मिलेगी मासिक सैलरी
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में ग्रेड ए कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रेड ए कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रेड ए कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भरने की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी कंप्यूटर भर्ती का नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2026 को जारी किया था। इन पदों के लिए वेतनमान पे लेवल-2 से पे लेवल-4 के तहत निर्धारित है। वेतनमान 19,900 रुपये से 81,100 रुपये तक है।

प्रक्रिया तारीख

अधिसूचना जारी 3 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026

शुल्क समायोजन और संशोधन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें