Get App

UPSSSC Forest Guard Recruitment: यूपी में फॉरेस्ट गार्ड के 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं और पीईटी क्वालिफाई कर सकते हैं आवेदन

UPSSSC Forest Guard Recruitment: यूपी में फॉरेस्ट गार्ड 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास और पीईटी क्वालिफाई होने जरूरी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2026 पर 7:30 AM
UPSSSC Forest Guard Recruitment: यूपी में फॉरेस्ट गार्ड के 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं और पीईटी क्वालिफाई कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून, 2026 से शुरू हो गया है और 20 जुलाई, 2026 तक चलेगा।

UPSSSC Forest Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड मुख्य परीक्षा (PET-2025)/13 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 23 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 708 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून, 2026 से शुरू हो गया है और 20 जुलाई, 2026 तक चलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 जरूरी तारीखें

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं :

नोटिफिकेशन जारी : 23 अप्रैल, 2026

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख : 30 जून, 2026

रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख : 20 जुलाई, 2026

फीस जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख : 27 जुलाई, 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें