Get App

UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: यूपी में लोअर पीसीएस के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 01 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस के 2000 से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन 29 मई से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इसकी पूरी डीटेल

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 11:09 AM
UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: यूपी में लोअर पीसीएस के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 01 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 29 मई 2026 से 18 जून 2026 तक होगा।

UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने 2285 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपीएसएसएससी कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन लोअर पीसीएस पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 29 मई 2026 से 18 जून 2026 तक होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेश में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी तारीखों की घोषणा कर दी है। आइए जानें इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया क्या है

UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancy: एक नजर में

नोटिफिकेशन की तारीख : अप्रैल 2026

आवेदन शुरू होने की तारीख : 29 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 18 जून 2026

शुल्क भुगतान की तारीख : 18 जून 2026

आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख : 25 जून 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें