UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 'सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा' (Lower PCS) सामान्य चयन मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए 2,285 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
